Punjab News: घुटनों के ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाए गंभीर आरोप

Written by

in

अमृतसर: जिले के रतन सिंह चौक स्थित प्राइवेट अस्पताल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है, जहां परिजनों ने आरोप लगाए है कि उनका मरीज घुटने का ऑपरेशन करवाने करवाने के लिए अस्पताल में आया था, जहां उनके मरीज की मौत हो गई। मृतिका की पहचान 35 वर्षीय राजवंत कौर नवा गांव के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि राजवंत कौर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां परिजनों ने आरोप लगाए है कि अस्पताल प्रबंधन द्वारा गलत इंजेक्शन लगाए जाने के कारण मरीज की मौत हो गई। इस दौरान पूरा परिवार पुलिस प्रशासन से इंसाफ की मांग कर रहा है।

मृतक महिला की बहन परमजीत कौर और जीजा अर्जन सिंह ने आरोप लगाए है कि उनकी बहन अमृतसर के एक निजी अस्पताल में घुटने बदलवाने के लिए भर्ती हुई थी। इलाज के बाद छुट्टी वाले दिन डॉक्टरों द्वारा उसे गलत खून चढ़ाया और गलत इंजेक्शन लगा दिया गया। मृतका की बहन रणजीत कौर ने बताया कि खून चढ़ाने और जिसके बाद उसकी हालत हालत बिगड़ने लगी। मृतका के बेटे जश्न के अनुसार, उनकी 35 वर्षीय मां पहले बिल्कुल ठीक थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि गलत इंजेक्शन देने की वजह से उनकी मां की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि हमने बड़ी मुश्किल से ब्याज पर पैसे लेकर साढ़े चार लाख रुपये में उसका इलाज करवाया था, लेकिन आज डॉक्टरों की लापरवाही के कारण हमारे परिवार के एक सदस्य की मौत हो गई है।

परिजनों का कहना है कि वह डॉक्टर को फोन कर रहे हैं लेकिन वह फोन भी नहीं उठा रहे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में स्टाफ भी क्वालिफाइड नहीं है और मरीज की भी केयर नहीं की जाती। उनकी मां की मौत अस्पताल इसी वजह से ही हुई है। घटना के बाद डॉक्टर मौके से फरार हो गए। परिजनों ने अस्पताल में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। वे अस्पताल के मुख्य चिकित्सक से मिलना चाहते हैं। पुलिस ने बताया कि परिजनों के आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही मामले का समाधान किया जाएगा।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *