Punjab News : Car Showroom में सिक्योरिटी गार्ड की हुई मौत, जाने वजह

दसूहा :  कार शोरूम में सिक्योरिटी गार्ड की मौत का मामला सामने आया है। निजी कंपनी के कार शोरूम में रात की डयूटी में तैनात सिक्योरिटी गार्ड कुर्सी पर मृत पाया गया। मृतक की पहचान जसवीर सिंह (59) के तौर पर हुई है। मौके पर पहुंची दसूहा पुलिस ने जांच के बाद शव को दसूहा के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।

मृतक के बेटे हरदीप सिंह ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि मेरे पिता जसवीर सिंह रात की ड्यूटी करने के लिए शोरूम गए थे। सुबह 7 बजे के करीब जब गांव के अन्य एक सिक्योरिटी गार्ड तीर्थ सिंह शोरूम पहुंचे तो कुर्सी पर बैठे मेरे पिता से बात करने लगे तो और कोई हलचल न होती देख उन्होंने मुझे फोन किया। जिसके बाद उसे घटना का पता चला। जिसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

जांच अधिकारी सिकंदर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वह टीम सहित मौके पर पहुंचे। जहां परिवार द्वारा पिता को हार्ट अटैक होने की आशंका जताई जा रही है। जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक के बेटे के बयान दर्ज कर 194 बीएनएस के तहत कार्यवाही की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *