Haryana News: मामा बताकर बच्ची के साथ आरोपी ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

Written by

in

पंचकूलाः हरियाणा के पंचकूला में नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। हैरत की बात ये रही कि बच्ची को अपना मामा बताकर आरोपी ने बच्ची को अपना शिकार बनाया। करीब 2 जून को बच्ची की दादी पंचकूला में किसी कोठी में काम करती है। वही से 13 साल की बच्ची अपने ही कक्षा में पढ़ने वाली मित्र के घर चली गई। वहीं मौके पर मौजूद बच्ची के कक्षा में पढ़ने वाली दोस्त ने मामा को उसको घर छोड़ने को कहा। इस दौरान आरोपी ने बच्ची को भी उसका मामा बताकर उसके साथ गलत काम किया।

आरोप है कि तभी आरोपी उस नाबालिक बच्ची को घर छोड़ने के बजाए अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया। जांच अधिकारी सेक्टर 10 चौन्की इंचार्ज गुरपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 42 वर्षीय संजीव उफ संजू उर्फ चीटा के रूप में हुई है। चंडीगढ़ के सेक्टर 7 में डीसी रेट पर सफाई कर्मचारी का काम करता है। आरोपी को पंचकूला कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *