Punjab News: जाली करंसी और हथियारों सहित 2 गिरफ्तार

Written by

in

अमृतसर: अमृतसर देहाती पुलिस ने गैंगस्टर मॉडल का पर्दाफाश करके राम तीर्थ के पास हथियार और नकली करंसी सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी यूके के गैंगस्टर मॉड्यूल के सदस्य है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्पेशल सेल अमृतसर और थाना लोपोके पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अजपाल सिंह उर्फ अज और रपेश कुमार राय वासी गंडीविंड (तरनतारन) अवैध हथियार और नकली मुद्रा की आपूर्ति कर रहे हैं।

दोनों आरोपी राम तीर्थ के पास बोपारा बाज़ सिंह के यहां नकली मुद्रा और हथियार सप्लाई करने आए हैं। जिसके बाद उनकी टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उक्त व्यक्तियों को एक पिस्टल मैग्जीन समेत और एक लाख रुपये की नकली मुद्रा समेत गिरफ्तार कर लिया। इस संबंधी पुलिस थाना लोपोके में उक्त व्यक्तियों के खिलाफ बी.एन.एस. 25-54-59 हथियार एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अगले कार्यवाही शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *