Punjab News: कांग्रेस को झटका, पनसप की पूर्व डायरेक्टर आज AAP Party में हो सकती है शामिल

Written by

in

लुधियानाः जिले में वेस्ट हलके की सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीति गरमा गई है। दरअसल, पार्टी छोड़कर नेताओं का दूसरी पार्टी में जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं बताया जा रहा हैकि आज कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है।

सूत्रों के अनुसार वरिष्ठ नेत्री और पनसप के पूर्व डायरेक्टर सिमी पछान चोपड़ा 100 के करीब साथियों सहित आप पार्टी में आज शामिल हो सकती है। बताया जा रहा हैकि पूर्व डायेक्टर सिमी को मुख्यमंत्री भगवंत मान पार्टी ज्वाइन करवा सकते है। ऐसे में कांग्रेस के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है। दरअसलस, कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु के सिमी पछान चोपड़ा काफी करीबी सदस्य है।

बता दें कि सिमी चोपड़ा पहचान पिछ्ले 30 साल से कांग्रेस के साथ जुड़ी हुई हैं। 2022 से 2009 के बीच भी सोशल वेलफेयर बोर्ड के डायरेक्टर रह चुकी हैं। 2017 से 2021 तक पेंशन बोर्ड के डायरेक्टर रह चुकी हैं। वह ग्रेवेन्स कमेटी के सदस्य, दिशा कमेटी के सदस्य, एक्का विमेन हेल्पलाइन चला रही हैं, जिनके सभी डिस्ट्रिक्ट में कार्यालय हैं। इसके अलावा, वह शिक्षा इस परिवार से संबंधित हैं और पोस्ट ग्रेजुएट भी हैं। उन्होंने पंजाब के विभिन्न कांग्रेस नेताओं के साथ भी काम किया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *