भगदड़ में मरे 11 लोगों के परिवारों को लेकर RCB ने किया बड़ा ऐलान

Written by

in

नई दिल्लीः आईपीएल 2025 में आरसीबी ने पंजाब किंग्स इलेवन को 6 रनों से हराकर 18 साल बाद कप अपने नाम किया। वहीं इस जीत की खुशी में कल बेंगलुरु में विक्टरी परेड रखी गई। जहां विक्टरी परेड में मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 के करीब लोग घायल हो गए थे। वहीं इस घटना को लेकर आरसीबी ने भी गहरा दुःख व्यक्त किया है।

घटना को लेकर आरसीबी ने मृतकों के 11 परिवारों को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का घोषणा की है। इसके अलावा इस दुःखद घटना में घायल हुए प्रशंसकों की मदद के लिए आरसीबी की ओर से केयरज नामक एक फंड भी बनाया जा रहा है। आरसीबी की ओर से कहा गया है कि हमारे प्रशंसक हमेशा हमारे दिल में रहेंगे, हम दुःख में एकजुट हैं।

“आरसीबी की ओर से कहा कि कि हम इस बात पर ज़ोर देना चाहते हैं कि इस मुआवज़े का उद्देश्य मानव जीवन के मूल्य को निर्धारित करना या बदलना नहीं है, बल्कि ऐसे चुनौतीपूर्ण समय के दौरान समर्थन और एकजुटता का संकेत देना है। आपकी समझ और समर्थन के लिए धन्यवाद।”

बता देंकि बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के आईपीएल 2025 खिताब के जश्न के दौरान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर के करीब 2 लाख प्रशंसक जमा हो गए थे, जिन्हें पुलिस नियंत्रित नहीं कर सकी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में 50 से अधिक प्रशंसक घायल हो गए। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए, RCB और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) ने एक संयुक्त बयान जारी कर पीड़ितों के परिवारों के प्रति गहरी चिंता और हार्दिक संवेदना व्यक्त की है।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना को “बेहद दुखद” बताया और पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। दूसरी ओर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भगदड़ को “एक दर्दनाक अनुस्मारक” बताया कि कोई भी उत्सव मानव जीवन के लायक नहीं है। उन्होंने कहा, “हर सुरक्षा प्रोटोकॉल की समीक्षा की जानी चाहिए और उसे सख्ती से लागू किया जाना चाहिए। जीवन हमेशा पहले आना चाहिए,” उन्होंने राज्य सरकार से प्रभावित परिवारों को पूर्ण सहायता प्रदान करने का आग्रह किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *