Punjab News: महंत गुरु के डेरे पर चेले ने की लूट, देखें वीडियो

गुरदासपुर: जिले के गांव बड़े घूमण मे महंत गुरु के डेरे पर लूट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार महंत ममता पर उसके चेले ने साजिश के तहत घर के अंदर घुसकर हमला कर दिया। इस हमले में महंत ममता गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिसका इलाज जारी है।

घायल ममता ने बताया कि उसका चेला 10 तोला सोना और चार लाख की नकदी लेकर मौके से फरार हो गया। हमले की सीसीटीवी तेजी से वायरल हो रही है। महंत ने हमले का कारण बताते हुए कहा कि चेला और साथी उसको खत्म कर इलाके को अपने अधीन लेना चाहते थे।

इस मामले मे जानकारी देते हुए थाना प्रभारी जगदीश सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। घायल महंत के बयानों पर बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *