Punjab News: 8 विदेशी हथियारों सहित 2 गिरफ्तार, मामला दर्ज

Written by

in

अमृतसर: नशे और क्राइम के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को काउंटर इंटेलिजेंस टीम आज हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने हथियारों की तस्करी करने के मामल में दोनों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 8 विदेशी पिस्तौल बरामद की गई हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुखचैन सिंह और जुगराज सिंह निवासी घरिंडा रूप में की है। पुलिस ने बताया कि दोनों हथियारों का यह खेप मोटरसाइकिल पर सप्लाई करने जा रहे थे।

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर तलाशी ली, तो दोनों के कब्जे से 8 विदेशी पिस्तौल बरामद की। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया है कि उनका पाकिस्तान की सीमा पर स्थित मनीहाला गांव के रहने वाले नूर से संबंध है। नूर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर ड्रोन की मदद से भारत में हथियारों और हेरोइन की तस्करी कर रहा है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गिरफ्तार दोनों तस्करों के खिलाफ पहले कितने मामले दर्ज हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *