Jalandhar News: इस दिन CM Mann और केजरीवाल करेंगे Burlton Park के Sports Hub का उद्घाटन, देखें वीडियो

18 वर्षों बाद शुरू होने जा रहा है प्रोजेक्ट

जालंधर, ENS: महानगर में बल्टन पार्क में बनने जा रहे स्पोर्ट्स हब का निर्माण कार्य जल्द ही आधिकारिक तौर पर शुरू होने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर के व्यापारी और कारीगरों की लंबी प्रतीक्षा इसी के साथ जल्द समाप्त हो जाएगी। इस संदर्भ में अधिक जानकारी देते हुए नगर निगम के मेयर वनीत धीर और आम आदमी पार्टी के केंद्रीय हल्का इंचार्ज नितिन कोहली ने बताया कि संभावित रूप से 11 जून को आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा स्पोर्ट्स हब का औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा।

मेयर वनीत धीर ने इस प्रोजेक्ट को मंजूरी देने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स हब को जल्द से जल्द बनवाने के लिए दिन-रात प्रयास करने वाले राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल तथा आप पार्टी के हल्का इंचार्ज नितिन कोहली का आभार जताया।

वहीं नितिन कोहली ने बताया कि बल्टन पार्क के स्पोर्ट्स हब में क्रिकेट स्टेडियम, मल्टीपर्पस स्टेडियम और हॉकी स्टेडियम बनने जा रहे हैं। यह प्रोजेक्ट 18 वर्षों के बाद शुरू हो रहा है, जिसे डेढ़ साल के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *