Jalandhar News: अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, देखें वीडियो

घरेलू झगड़े को लेकर पत्नी ने 40 हजार में करवाया पति का कत्ल

आदमपुरः कत्ल की अंधी गुत्थी सुलझाते आदमपुर पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी कुलवंत सिंह ने बताया कि 29 मई को पुलिस ने आदमपुर के पास एक शव बरामद किया था। जांच के बाद उसकी पहचान संदीप कुमार हैप्पी के रूप में हुई थी। मृतक संदीप कुमार जो कि फैशन प्वाइंट पर काम करता था। इस संबंध में पुलिस ने मृतक के साले के बयानों पर केस दर्ज किया था। जांच के बाद मामले में कई खुलासे हुए है।

डीएसपी कुलवंत सिंह ने बताया कि यह कत्ल मृतक की पत्नी ने 40 हजार रुपए में करवाया था। 29 मई रात साढ़े 7 बजे संदीप का कत्ल हुआ था। जांच में कत्ल के पीछे पत्नी सीमा, सास मंजू और साले नरेश का हाथ सामने आया। यह कत्ल कृष्ण कुमार वर्मा, नवदीप सिंह और एक नाबालिग लड़के ने मिलकर किया है। टेक्निकल जांच में सामने आया है कि कत्ल घरेलू झगड़े से परेशान होकर पत्नी सीमा ने करवाया गया है। कत्ल में इस्तेमाल हथियार और जो पैसे कत्ल के लिए दिए गए थे उसमें से कुछ को कब्जे में ले लिया है। जल्द ही आरोपियों को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *