Jalandhar News: ओवरफ्लो होने से खेतो में घुसा नहर का पानी, लोगों में मची भगदड़

जालंधर, ENS: फिल्लौर के निकटवर्ती गांव कंग अरैयां के पास से गुजरने वाली बड़ी नहर में रात के समय नहरी विभाग द्वारा अत्यधिक मात्रा में छोड़ा गया। इस दौरान नहर के गेट बंद होने के कारण पानी ओवरफ्लो होकर भारी मात्रा में गांव के खेतों में चला गया। जिसकी जानकारी गांव वासियों को सुबह हुई। इस दौरान गांव वासियों में भगदड़ मच गई। किसानों ने गांव के गुरुद्वारे में जाकर इसकी सूचना लोगों को दी।

जिसके बाद गांववासी एकत्रित होकर मौके पर पहुंचे और पानी को रोकने का प्रयास करने में जुट गए। लेकिन बहाव तेज होने के कारण पानी नहीं रुका। नहरी विभाग के अधिकारियों को फोन करके घटना स्थल पर बुलाया। जिसके बाद मामले की सूचना मिलते ही जेई संजीव कुमार साथी कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। जेई ने मौके पर गेट को खुलवाया और पानी को निकाला।

मामले की जानकारी देते हुए हरदीप सिंह, ग्राम पंचायत कंग अरैयां के सदस्य ने बताया कि यदि तुरंत कार्रवाई ना की होती या विभाग को सूचित ना किया होता, तो भारी नुकसान उठाना पड़ सकता था। विभाग को नहर में पानी छोड़ने से पहले विभाग के कर्मचारियों एवं आस-पास के गांवों की पंचायतों को अवश्य सूचित करना चाहिए ताकि ऐसी घटना दोबारा ना हो।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *