‘Housefull 5’ के अभिनेता Dino Morea के घर ED की Raid

Written by

in

मुबंईः बॉलीवुड एक्टर व लेटेस्ट रिलीज मल्टीस्टारर हाउसफुल 5 के अभिनेता डिनो मोरिया को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार डिनो मोरिया कथित मीठी नदी डिस्टिलिंग स्कैम से जुड़ी 65 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग जांच में प्रवर्तन निदेशालय की जांच के दायरे में हैं। दरअसल, आज ईडी ने मुंबई और केरला समेत 15 जगहों पर रेड की। जिन परिसरों की तलाशी ली गई उनमें बॉलीवुड अभिनेता डिनो मोरिया, बीएमसी के असिस्टेंट इंजीनियर प्रशांत रामुगाड़े और कई ठेकेदारों के आवास शामिल हैं।

बता दें कि शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे के करीबी सहयोगी अभिनेता डिनो मोरिया से पहले ईओडब्ल्यू ने दो बार पूछताछ की थी। ईडी अब अवैध धन के फ्लो का पता लगाने के लिए छापेमारी के दौरान जब्त किए गए फाइनेंशियल डॉक्यूमेंट्स और दूसरे मैटिरियल्स को रिव्यू कर रही है। बता दें कि ईडी का ये रेड प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंह एक्ट (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत डाली गई है। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) द्वारा मामला दर्ज किए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई।

ईओडब्ल्यू ने पहले बीएमसी अधिकारियों और ठेकेदारों सहित 13 लोगों के खिलाफ मीठी नदी स्कैम मामले को लेकर मामला दर्ज किया था। वहीं ईडी को संदेह है कि विशेष ड्रेजिंग इक्यूपमेंट्स किराए पर लेने के टेंडरों में सेलेक्टेड सप्लायर्स को फायदा पहुंचाने के लिए हेरफेर किया गया था, जिसके चलते बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) को भारी नुकसान हुआ. मीठी नदी, जो मुंबई से होकर अरब सागर में गिरती है, लंबे समय से गाद और बाढ़ की समस्या से जूझ रही है।

बॉलीवुड अभिनेता डिनो मोरिया को ‘ओम शांति ओम’, राज ‘हैप्पी न्यू ईयर’ और ‘प्यार में कभी कभी’ जैसी फिल्मों से पॉपुलैरिटी मिली। उनकी लेटेस्ट रिलीज फिल्म में कॉमेडी-ड्रामा ‘हाउसफुल 5’ है। इस मूवी ने 6 जून, 2025 को दुनियाभर में सिल्वर स्क्रीन पर दस्तक दी है। फिल्म का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है और इसमें अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, संजय दत्त, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ और अन्य मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *