ट्रक का मेन पाइप टूटने से CNG Gas Leak, देखें Video

Written by

in

जयपुरः हाईवे पर बीती देर रात भांकरोटा इलाके में टोरेंट कंपनी के करियर ट्रक के मेन पाइप के टूटने से CNG गैस लीक हो गई। लीकेज के कारण 10 मिनट तक CNG गैस का रिसाव होता रहा। भांकरोटा थाना पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक को रुकवाया। समय रहते हाईवे से करियर ट्रक को बाईपास पर सुनसान जगह ले जाया गया। यहां CNG गैस रिसाव रोकने के बाद पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली।

चीफ फायर ऑफिसर गौतम लाल ने बताया कि हादसा रात करीब 1:15 बजे जयपुर-अजमेर हाईवे पर भांकरोटा में ओल्ड कार शोरुम के सामने हुआ। CNG गैस के सिलेंडरों से भरा एक ट्रक भांकरोटा की ओर जा रहा था। इसी दौरान कार शोरुम के सामने से जाते समय सिलेंडर का वॉल लीक हो गया। इसके कारण CNG गैस का रिसाव होने लगा। गैस रिसाव का पता चलने पर ड्राइवर तुरंत ट्रक को किनारे पर ले गया और पुलिस को सूचना दी।

हाईवे पर मौजूद ट्रक ड्राइवरों की मदद से दोनों ओर का ट्रैफिक रोका गया। पुलिस सहित मौके पर फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस भी मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचने पर ट्रक में कई सारे CNG गैस सिलेंडर भरे हुए मिले। ट्रक ले जाते समय रास्ते में मेन पाइप टूटने से CNG गैस लीकेज के चलते रिसाव हो रहा था।

ड्राइवर ने सूझबूझ के चलते कपड़े से गैस के लीकेज को कम करने का प्रयास किया। करीब 10 मिनट तक CNG गैस का रिसाव होता रहा। पुलिस व फायर बिग्रेड कर्मियों ने हाईवे से करियर ट्रक को बाईपास स्थित सुनसान जगह ले गए। वहां लीकेज पाइप लाइन को मशक्कत कर सही कर गैस रिसाव को रोका। इसके बाद पुलिस-प्रशासन सहित मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली गई। रिसाव से निकली CNG गैस के हवा में आसानी से घुल जाने के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *