Punjab News: करियाणा व्यापारी को पिस्तौल के बल पर लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

Written by

in

मोगाः जिले के गांधी रोड पर बुधवार देर रात को करियाणा की दुकान में घुसकर दुकान मालिक को गोली मारकर घायल करने और उसकी दुकान से लूट करने वाले 2 आरोपियों में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सुखजिंदर सिंह निवासी कस्बा धर्मकोट के अधीन पड़ते गांव इज्जत वाला के रूप में हुई है। पुलिस ने उसको 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी सुखजिंदर सिंह द्वारा ही गोलियां चलाकर करियाणा व्यापारी सुरिंदर कुमार को घायल कर दिया था। वही पुलिस ने उसके कब्जे से रिवॉल्वर .32 बोर, 2 जिंदा कारतूस, एक थार गाड़ी और एक आई फोन बरामद किया है। पुलिस सुखजिंदर सिंह के दूसरे साथी की तलाश में जुटी हुई है। वही पुलिस अभी यह भी जानकारी जुटा रही है कि इन लोगों ने करियाणा व्यापारी सुरिंदर कुमार की दुकान से कितनी लूट की थी।

एसपीडी बाल कृष्ण सिंगला ने बताया कि आरोपी को आज अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और सारी जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि आरोपी पर पहले भी थाना धर्मकोट में नशा तस्करी का मामला दर्ज है। पुलिस इस केस की गहराई से जांच कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *