Punjab News: Congress के बाद AAP Party ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूचि, देखें लिस्ट

Written by

in

सांसद व क्रिकेटर हरभजन सिंह सहित केजरीवाल की पत्नी भी करेंगी प्रचार

लुधियानाः वेस्ट हलके में 19 जून को होने वाले उप विधानसभा चुनाव को लेकर बीते दिन कांग्रेस पार्टी ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी। जिसके बाद आज आप पार्टी ने भी अपनी ताकत झोंकने के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। जारी की गई सूची में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी, अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, क्रिकेटर हरभजन सिंह को शामिल किया गया है। वहीं इनके अलावा आप पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी, सुनीता केजरीवाल, दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन, राखी बिड़ला, आप पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा और कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी कलसी शामिल हैं। पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह, डा. संदीप पाठक, राघव चड्ढा, हरभजन सिंह, बलबीर सिंह सीचेवाल और अशोक मित्तल के नाम भी शामिल हैं। इस चुनाव में सम्मान की लड़ाई में आप पार्टी की दिल्ली की पूरी लीडरशिप को शामिल किया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *