ऊना-अम्ब रोड पर टकराई 3 कारे, बाल-बाल बचे सवार

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित: ऊना-अम्ब रोड पर श्मशान घाट के पास दोपहर के समय एक के बाद एक तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस हादसे में वरना गाड़ी सबसे ज्यादा क्षतिग्रस्त हुई है। हादसा इतना जबरदस्त था कि वरना गाड़ी के आगे के दोनों एयरबैग खुल गए, जिसमें चालक सहित इसमें सवार बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद कुछ देर के लिए यहां जाम लग गया।

जो 3 गाड़ियां टकराई उनमें दो ऊना की और एक चंडीगढ़ नम्बर की गाड़ी है। सूचना पाकर ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और और आगामी कार्रवाई शुरू की। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि आखिर यह हादसा किस कार चालक की गलती से हुआ है। जिस जगह यह एक्सीडैंट हुआ उसी के निकट कुछ दिन पहले एक राहगीर जो सड़क क्रॉस कर रहा था उसे वाइक सवार ने टक्कर मार दी थी और उसकी मौत हो गई थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *