Baba Siddique Murder Case में Jalandhar का जीशान अख्तर गिरफ्तार

नई दिल्ली: NCP नेता Baba Siddique Murder Case मे वांटेड आरोपी जीशान अख्तर उर्फ ​​जस्सी पुरेवाल को कनाडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जो मूल रूप से जालंधर जिले का रहने वाला है। इस मर्डर की जिम्मेवारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। गैंग के शूटरों ने 12 अक्टूबर की रात बाबा सिद्दीकी को बेटे जीशान के ऑफिस के बाहर गोलीयों से भून दिया था।

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद 20 सलमान खान को ईमेल आई थी। जिसमे जान से मारने की धमकी दी गई थी। इससे पहले सिद्दीकी मर्डर के 28 घंटे बाद शुभम लोनकर ने पोस्ट कर हत्या की वजह सलमान से नजदीकियां बताई थी। मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम इस मामले मे 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

मिली जानकारी के अनुसार बाबा सिद्दीकी के मर्डर केस का वांटेड आरोपी को कनाडा की सरी पुलिस ने गिरफतार, तो कर लिया है। लेकिन यह गिरफ़्तारी किस मामले मे हुई है। अभी इसका खुलासा होना बाकि है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *