नारी, नीति, निष्ठा, निर्णय शक्ति और नेतृत्त्व का प्रतिबिम्ब होती है:- नरिंदर कुमार

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित: महिला एव बाल विकास हि0प्र0 द्वारा ग्राम पंचायत खाड में मिशन शक्ति के अंतर्गत एक दिवसीय जगरुकता  शिविर लगाया गया | इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी नरिंदर कुमार ने  बताया कि नारी सुरक्षा नारी समान व नारी स्वन्लाम्भन के उद्देश्य से मिशन शक्ति कार्य कर रही है |उन्होने  कहा  नारी ,नीति ,निष्ठा, निर्णय शक्ति और नेतृत्त्व का प्रतिबिम्ब होती है|

हरौली तहसील के खड्ड में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के परिसर में इस शिविर का मुख्य विषय मिशन शक्ति के विभिन्न घटकों पर केंद्रित रहा, वहीँ बाल विवाह की रोकथाम, नशा मुक्त अभियान और पोषण अभियान, विषयों पर विशेष चर्चा भी की गई । शिविर के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी नरिंदर कुमार द्वारा उपस्थित लोगों को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं के लिए उपलब्ध सरकारी निशुल्क हेल्पलाइन नंबर की जानकारी भी दी जिसमे मुख्यतः वुमेन पॉवर लाइन (1090), महिला हेल्पलाइन (181), मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (1100), पुलिस हेल्पलाइन (112), एम्बुलेंस सेवा (108), चाइलड हेल्पलाइन (1098), और स्वास्थ्य सेवा (102)। इस के अत्तिरिक्त नरिंदर कुमार द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर, ऊना के बारे मे भी जानकारी दी । सखी वन स्टॉप सेंटर के द्वारा सभी प्रकार की हिंसा से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को एक ही छत के नीचे सहायता उपलब्ध कराना है जिस मे अस्थायी आश्रय, पुलिस सहायता, कानूनी सहायता, चिकित्सा सहायता और परामर्श मुख्यतः है। उपस्थित लोगों को बल विवाह रोकथाम पर शपथ भी दिलवाई सी.डी.पी.ओ हरौली, शिव सिंह वर्मा द्वारा भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित बाल विवाह रोकथाम अभियान के बारे में जानकारी प्रदान करवाई । इस अवसर पर शिव वर्मा ने बाल विवाह रोकथाम से सम्बंधित विस्तार से जानकारी दी ।

इसके अतिरिक्त सेवानिवृत्त बाल विकास परियोजना अधिकारी ऊना कुलदीप सिंह दयाल द्वारा नशा मुक्त अभियान पर लोगो को जागरूक किया गया। जिला मिशन समन्वयक (DHEW) ईशा चौधरी ने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित महिला केंद्रित संबल व सामर्थ्य योजनाओं के बारे में बताया। इसके  अतिरिक्त, जिला समन्वयक (पोषण अभियान)  मंजूर अहमद खान ने पोषण अभियान के तहत किए जा रहे विभिन्न प्रयासों की जानकारी साझा की ।

शिविर में निम्नलिखित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे:आयुष विभाग से डॉ. नविता,बीडीसी सदस्य, खड्ड  स्वर्ण सिंहवार्ड पंच  रणजीत कौर डी.एच.ई.डब्ल्यू स्टाफ: श्रुति शर्मा, रेखा रानी, सीमा रानी, नवीन ठाकुर, रोहित आई.सी.डी.एस सुपरवाइजर, पंजावर पुष्पा देवी पंजावर सर्कल की समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताए:- परमजीत कौर , दर्शना देवी,  नीना देवी ,  कल्पना देवी सहित समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताए उपस्थित थी| यह शिविर सामाजिक जागरूकता बढ़ाने और समुदाय को विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *