Punjab News: कोरोना वायरस से एक और मरीज की मौत, अब महिला ने तोड़ा दम

Written by

in

लुधियानाः देशभर में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले बढ़ने लग गए हैं। बीते दिन भारत में एक्टिव कोविड केस की संख्या 5,364 तक पहुंच गई, वहीं 24 घंटे में 4 मौतें भी दर्ज हुईं। वहीं पंजाब के लुधियाना में कोरोना वायरस से दूसरे मरीज की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार अब कोरोना वायरस से 69 वर्षीय महिला की मौत हुई है। महिला को चंडीगढ़ के पीजीआई में भर्ती करवाया गया था।

जहां कोरोना से 69 वर्षीय महिला पीजीआई में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला कूमकलां के गांव जौनेवाल की रहने वाली थी। इसी के चलते अब लुधियाना में कोरोना से दूसरी मौत हो गई। इससे पहले व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *