Punjab News: यात्रियों से भरी Bus में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

Written by

in

चंडीगढ़ः देर रात मनीमाजरा के मुख्य मार्ग पर चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) बस में अचानक आग लग गई। जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।

हादसे के वक्त बस में लगभग 12 यात्री सवार थे। सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। रात करीब 9:30 बजे बस से अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ और कुछ ही मिनटों में आग लग गई। जिसके बाद लपटें तेज से फैलने लगी। बस चालक और कंडक्टर ने तुरंत बस को सड़क किनारे रोककर सभी यात्रियों को तत्काल बाहर निकाला। जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *