Punjab News: इलाके में 25 वर्षीय नौजवान का मिला शव

Written by

in

लुधियानाः खन्ना में गांव माजरी में व्यक्ति का शव मिलने का मामला सामने आया है। जहां आज सुबह खेतों के पास सड़क किनारे 25 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना इलाका निवासियों ने पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। मृतक की पहचान गुरमीत सिंह निवासी राजेवाला के रूप में हुई है।

सदर थाना की पुलिस ने घटना की सूचना पुलिस ने परिजनों को दी। मृतक के चाचा रणविंदर सिंह ने बताया कि गुरमीत रात को घर नहीं लौटा था। उन्होंने बताया कि मृतक गुरमीत पेशे से ड्राइवर था और अपनी मां के साथ रहता था। आज सुबह जब वह गुरुद्वारा साहिब में थे, तब उन्हें किसी ने फोन कर जानकारी दी कि गुरमीत का शव कैटल फीड रोड पर खेतों के पास पड़ा है। गुरमीत के पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी।

गांव के पूर्व सरपंच स्वर्णजीत सिंह ने बताया कि, गुरमीत का परिवार लगभग 25 साल पहले राजेवाल से यहां आकर बस गया था। सदर थाना के एसएचओ सुखविंदरपाल सिंह ने बताया कि शव को सिविल अस्पताल में रखा गया है। परिवार के बयान दर्ज करने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल मौत का कारणों के बारे में पता नहीं चल पाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *