Galgotias University में 2 पक्षों के स्टूडेंट भिड़े, चले लात-घूंसे, मामला दर्ज

Written by

in

नई दिल्लीः ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र स्थित गलगोटिया यूनिवर्सिटी में हमले की एक और घटना सामने आई है। जहां गलगोटिया यूनिवर्सिटी में बी फार्मा के एक छात्र पर साथी छात्रों ने हमला कर दिया। पीड़ित छात्र स्पर्श गोरखपुर का रहने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार यूनिवर्सिटी से पढ़ाई के बाद फ्लैट की तरफ जा रहा था। इसी दौरान यूनिवर्सिटी के 4 छात्रों ने उस पर लोहे के पंच और लात-घूंसों से हमला कर दिया। हमले में स्पर्श के सिर पर गहरी चोटे आई है। जहां अस्पताल में स्पर्श के सिर पर 14 टांके लगे हैं।

पीड़ित का आरोप है कि रंजिश के चलते विशाल, शानू और नवदीश समेत एक अन्य छात्र ने उस पर हमला किया। आरोपियों ने पीड़ित के दोस्त को भी जान से मारने की धमकी दी है। फिलहाल पीड़ित का इलाज ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर 3 नामजद समेत 4 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दनकौर कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। हमला करने वाले छात्रों की तलाश जारी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *