Jalandhar News: Dev International Travel Agent पर लगे गंभीर आरोप, भारी हंगामा, देखे Live

जालंधर, ENS: महानगर में ट्रैवल एजेंटों द्वारा लगातार भोले-भाले लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। वहीं बस स्टैंड पर स्थित देव इंटरनेशल ट्रैवल एजेंट एयर टिकट के लाखों के पैसों को लेकर गंभीर आरोप लगे है। जहां मौके पर पीड़ित के साथ पहुंचे किसानों द्वारा हंगामा किया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि एयर टिकट को लेकर 16.50 लाख रुपए का मामला है। जिसमें एजेंट द्वारा 5 लाख रुपए अदा कर दिए गए, लेकिन अब 11.50 लाख रुपए के देनदानी बाकी है। जिसको लेकर पैसे ना मिलने पर आज पीड़ित किसानों को लेकर दफ्तर पहुंच गया। दोनों में बातचीत चल रही है। मामले की जानकारी देते हुए बाबा बकाला के रहने वाले पीड़ित सुखदेव ने बताया कि वह देव इंटरनेशल के साथ पिछले 2 से 3 साल से एयर टिकटों को लेकर काम कर रहा था। इस दौरान वह देव इंटरनेशल संचालक गुरप्रीत सिंह ने अपने बेटे रूबल से संपर्क करवाया और कहा कि वह अब उनसे टिकट ले लिया करें। पीड़ित ने बताया कि वह इस ट्रैवल एजेंट से दुबई, शारजहां सहित अन्य जगहों की टिकटों की बुकिंग करवाता था। पीड़ित ने कहाकि रूबल ने उसके बाद अन्य एजेंट के साथ उसका संपर्क करवाया। जिसके बाद 9 फरवरी को उसने 2 से 3 टिकटें मिस कर दी। जिसके बाद 10 फरवरी को जब रूबल के पिता से संपर्क किया कि यात्री की फ्लाइट है, लेकिन रूबल टिकटें नहीं दे रहा है। इस दौरान पिता उस पर आरोप लगा रहा है कि उनके साथ फ्रॉड हुआ है। जिसके बाद अब पीड़ित ने कहा कि इस ट्रैवल एजेंट के पास उसके 11.50 लाख रुपए लेने है। आज किसानों के साथ मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने दोनों की बात सुनी और अब दोनों पक्षों ने मंगलवार का समय मांगा। जबकि इस मामले को लेकर ट्रैवल एजेंट से बात की गई तो उनका कहना हैकि पार्टी बैठकर हिसाब कर लें। उनका मानना है कि इस मामले को लेकर बेटे ने कोर्ट में केस लगाया हुआ है। जिसका एक तारीख को सुनवाई होनी है। वहीं ट्रैवल एजेंट का कहना हैकि बेटे ने पार्टी से पैसे लेने है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *