टला बड़ा हादसाः Highway पर Helicopter की इमरजेंसी लैंडिंग, कार से हुई टक्कर, देखें वीडियो

Written by

in

केदारनाथ: उत्तराखंड के केदारनाथ में शनिवार दोपहर को बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल, तकनीकी खराबी के कारणों से हाईवे पर हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। लैंडिंग के दौरान हाईवे पर खड़ी कार को नुकसान पहुंचा है। जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर एम्स का है। ये इमरजेंसी लैंडिंग राष्ट्रीय राजमार्ग पर कराई गई है। बताया जा रहा है कि इस हेलीकॉप्टर ने बडासू हैली पैड से केदारनाथ के लिए उड़ान भरी थी। इसमें पायलट समेत कुल 6 लोग सवार थे। हादसे में पायलट को हल्की चोटें आई हैं। जबकि अन्य सभी लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

सूत्रों के अनुसार इस हादसे की अहम वजह मानकों की अनदेखी को बताया जा रहा है। हालांकि, इसे लेकर अभी जांच चल रही है। सीईओ यूकाडा सोनिका ने जानकारी दी कि क्रिस्टल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के हेलिकॉप्टर ने यात्रियों को लेकर सिरसी से उड़ान भरते समय हेलीपैड के अलावा सड़क पर एहतियातन लैंडिंग की। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। डीजीसीए को सूचित कर दिया गया है बाकी शटर ऑपरेशन तय कार्यक्रम के अनुसार सामान्य चल रहे हैं।

बता दें कि पिछले महीने केदारनाथ में लैंडिंग के दौरान एक हेलीकॉप्टर का पिछला हिस्सा टूट गया था। गनीमत ये रही थी कि हेलीकॉप्टर में सवार सभी यात्रियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था। सभी पूरी तरह सुरक्षित थे। जानकारी के मुताबिक जिस हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी वह ऋषिकेश एम्स का था, जो कि मरीज को लेने केदारनाथ पहुंचा था। लेकिन हेलीपैड से करीब 20 किमी. पहले इसकी इमरजेंसी लैडिंग करवानी पड़ी, उसी दौरान विमान अनियंत्रित होकर गिर पड़ा और इसके पीछे का हिस्सा टूट गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *