Punjab News: इस इलाके में 2 नशा तस्करों के मकान पर चला पीला पंजा, देखें वीडियो

Written by

in

मोगाः पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा छेड़ी गई मुहिम युद्ध नशेयां विरुद्ध के तहत आज मोगा की साधा वाली बस्ती में नगर निगम द्वारा पीला पंजा चलाया गया। वहीं मौके पर मोगा पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहे। जानकारी देते हुए एसएसपी मोगा अजय गांधी ने बताया कि साधा वाली बस्ती में नशा तस्कर मिक्की द्वारा नशे बेचकर की गई कमाई से घर बनाए गए थे जोकि अवैध बने हुए थे।

उन्होंने बताया कि आरोपी मिक्की पर 32 मामले दर्ज हैं और अभी वह भगोड़ा चल रहा है। इसी के चलते इसके घर पर आज कार्रवाई करते हुए उनका अवैध मकान गिराया गया है। एसएसपी ने बताया कि जल्दी ही फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं उन्होंने लोगों से अपील की कि जो भी इलाके में नशा बेचते है, उसकी सूचना पुलिस को दी जाए। पुलिस उस पर उचित कार्रवाई करेगी। नगर निगम के कर्मचारी ने बताया कि आरोपी के परिवार वालों को 2 बार नोटिस भी दिया गया था, लेकिन उन्होंने इसका कोई उचित जवाब नहीं दिया जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *