Punjab News: नाबालिग की शादी को लेकर हुआ हंगामा, मौके पर पहुंची संस्था व पुलिस, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः थाना मोहकमपुरा के अधीन आते इलाके में नाबालिग लड़की की शादी को लेकर हंगामा हो गया। जहां मौके पर समाजसेवी संस्था पहुंची और घटना की सूचना पुलिस को दी। बताया जा रहा हैकि 14 वर्ष की नाबालिग लड़की की शादी की जा रही थी। इसकी जानकारी समाजसेवी संस्था को लगी तो उन्होंने बाल विभाग और पुलिस से संपर्क कर मौके पर जाकर शादी रुकवा दी। इस दौरान समाजसेवी संस्था की सदस्य सपना ने बताया कि लड़की को परिवार द्वारा तरनतारन रोड, भाई मंझ सिंह इलाके में जाकर शादी करवाई जा रही थी।

इस दौरान जब वह मौके पर पहुंचे तो लड़का परिवार मौके से भाग गया। जिसके बाद लड़की को उनके घर थाना मोहकमपुरा के अधीन लाया गया। अब मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की कार्रवाई की जा रही है। समाजसेवी संस्था ने बताया कि लड़की की दादी का कहना है कि यह केवल मंगनी कराई जा रही थी, शादी नहीं थी। फिलहाल उनसे मंगनी के दस्तावेज भी मांगे जा रहे हैं। दूसरी ओर, शादी करवाने वाली लड़की ने बताया कि वह अपनी इच्छा से शादी करवा रही थी, उसने अपनी पढ़ाई पूरी कर ली है। अब वह शादी करना चाहती थी, इसलिए उसकी मंगनी हो रही थी। इस दौरान नाबालिग लड़की की दादी ने बताया कि उसकी माता नहीं है, लेकिन वह उसका पालन-पोषण करती है।

फिलहाल वे केवल लड़की की मंगनी करवा रहे थे, तभी पुलिस मौके पर पहुंच गई। दूसरी तरफ, इस मामले में मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों से जब बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि फिलहाल वे मौके पर आए हैं, लेकिन लड़की के परिवार का कोई सदस्य नहीं मिला। वह कह रहे हैं कि केवल लड़की की मंगनी की जा रही थी, लेकिन कानून के मुताबिक 18 वर्ष से कम उम्र की लड़की की मंगनी भी नहीं की जा सकती। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *