Himachal News: 40 ग्राम चिट्टे सहित दो युवक काबू

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना चिंतपूर्णी के अंतर्गत सीआईए स्टाफ ने 40 ग्राम चिट्टे सहित दो युवकों को काबू किया है और मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना चिंतपूर्णी के अंतर्गत आते गांव किन्नू में सीआईए टीम ऊना ने मुबारिकपुर से चिंतपूर्णी रोड़ पर अप्पर लोहरा में नाकाबंदी कर रखी थी तो गुप्त सूचना के आधार पर एक गाड़ी संख्या (एच आर 29 ए एक्स -9339) जिस में दो युवक सवार थे,को जांच के लिए रोका। गाड़ी की तलाशी लेने पर 40 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपित युवकों को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपित युवकों की पहचान चालक आशीष कुमार(34) पुत्र गुरदीप सिंह हाल निवासी विंद्रावन पालमपुर व कबीर ठाकुर(22) पुत्र रमेश चंद निवासी ,पालमपुर तहसील पालमपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने आरोपित युवकों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत पुलिस थाना चिंतपूर्णी में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *