Haryana News: सरेआम नौजवान को मारने की असल वजह आई सामने, देखें CCTV

Written by

in

पंचकूलाः हरियाणा के पचकूला में स्थित अमरावती मॉल के बाहर गोलीबारी हुई। इस हमले में सोनू नौलटा की मौत हो गई। अब फायरिंग की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। फुटेज में एक सफेद रंग की कार में बैठकर आए हमलावरों को देखा जा सकता है। गाड़ी से उतरकर दो युवकों ने सोनू नौलटा और प्रिंस राणा पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गोलियां चलाने के बाद हमलावर वहां से अपनी गाड़ी में फरार हो गए थे। वहीं इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपियों की गाड़ी पुलिस ने चंडीगढ़ के पीजीआई से बरामद की है। वहीं दूसरी ओर फायरिंग मामले में सोनू नोलटा की हत्या करने वाले आरोपी पीयूष पिपलानी का एक और वीडियो सामनें आया है। पियूष पिटलानी ने हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि मैंने सोनू नोलटा की हत्या की है। वीडियो में कहा कि अन्नमोल बिशनोई का समर्थन था और सोनू नोलटा अपने पास भूपी राणा गैंग के लोगों को रोकता था। हमारे यहां अपराध करने का सोच रहा था और उनके लोगों को बाहर भेज रहा था। वह हमारे दुश्मनों की मदद कर रहा था, इसलिए उसका कत्ल किया और इस घटना को अंजाम दिया। वीडियो में कहा कि बिशनोई भाई के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। गोली लगने के बाद घायल सोनू नौलटा ने काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी बैक गियर में चलाई जो वहां बने एक घर के गेट से टकराई। वहीं जो युवतियां सोनू और प्रिंस के साथ फिल्म देखने आई थी, वह गाड़ी से उतरते हुए नजर आ रही है। युवतियों ने गाड़ी में से घायल अवस्था में सोनू नौलटा को उतारा। इस हमले में जहां सोनू की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं प्रिंस राणा को पैर में गोली लगने की वजह से गंभीर हालत में उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया था। जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *