Sonia Gandhi की बिगड़ी सेहत, Hospital में हुई भर्ती

हिमाचल: कांग्रेस पार्टी की सीनियर नेता सोनिया गाँधी की सेहत बिगड़ने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार वह छुट्टियां मनाने शिमला गई थी। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें शिमला के IGMC Hospital मे भर्ती करवाया गया है। सोनिया गाँधी के दाखिल होने का पता चलते ही हिमाचल के CM सुक्खू ऊना का दौरा रद्द कर शिमला की ओर रवाना हो गए है।

बताया जा रहा है कि अस्पताल मे सोनिया गाँधी को स्पेशल वार्ड में रखा गया है। डॉक्टरों की टीम ने अभी ECG, MRI समेत अन्य टेस्ट किये है, लेकिन सेहत बिगड़ने की वजह अभी सामने नहीं आई है। सोनिया गांधी बेटी प्रियंका गांधी के साथ 2 जून को शिमला आई थीं। प्रियंका गांधी का शिमला से 13 किलोमीटर दूर छराबड़ा में फार्महाउस है। गांधी परिवार अक्सर गर्मियों में छुट्टियां मनाने यहां आता रहता है। वहीं हिमाचल सरकार के प्रिंसिपल मीडिया एडवाइजर नरेश चौहान ने बताया कि सोनिया गांधी को मामूली स्वास्थ्य समस्याओं के कारण रूटीन जांच के लिए अस्पताल में लाया गया है। जहा डॉक्टरों की टीम द्वारा उनका चेकअप किया जा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *