Punjab News: Action में आई पुलिस, 30 से अधिक वाहनों को किया इपाउंड, देखें वीडियो

Written by

in

बठिंडाः जिले में ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने के मामले में पुलिस ने आज कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ट्रैफिक की नियमों की धज्जियां उड़ाने के मामलें कई वाहनों को रोककर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। मामले की जानकारी देते हुए ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने बताया कि रूटीन की तरह शहर में की गई चेकिंग के दौरान उनकी टीम ने ई-रिक्शा और ऑटो की चैकिंग की गई। इस दौरान वाहन चालकों के पास कोई दस्तावेज और गाड़ियों के पोल्यूशन ना होने के चलते करीब 36 ई-रिक्शा और ऑटो को इपाउंड किया गया।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें काफी समय से शिकायतें मिल रही थीं। जिसमें कहा जा रहा था कि शहर में ई-रिक्शा और ऑटो चालक कमर्शियल काम ले रहे थे। नियमानुसार वह गलत है। दरअसल, ई-रिक्शा और ऑटो चालक नियमानुसार केवल सवारियां ही बिठा सकते हैं। लेकन वह सवारियां भी 4 से अधिक वाहनों में नहीं बिठा सकते, जिसके चलते नियमों की उलंघना करने वाले उक्त वाहनों के खिलाफ आज उनकी टीम द्वारा कार्रवाई की गई है।

इंस्पेक्टर ने कहा कि आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। यदि ई-रिक्शा और ऑटो चालकों के पास कोई भी ड्राइविंग लाइसेंस या आरसी कागज नहीं होंगे तो उन्हें इसी से इपाउंड किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि कुछ लोगों द्वारा ई-रिक्शा, ऑटो खरीद कर आगे 300 से 400 रुपये प्रति दिन के हिसाब से आगे किराये पर दे दिया जाता है। जिसके बाद वह चंद पैसों के लिए ट्रैफिक और नियमों का उलंघन करते है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *