Punjab News: खड़े ट्रक में कार की टक्कर से एक की मौत दूसरा घायल, देखें वीडियो

गाड़ी से पुलिस की वर्दी सहित अन्य सामान बरामद

गुरदासपुरः जिले के गांव मंगल हूसैन के पास रोड पर खड़े एक ट्रक में कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में कार सवार एक नौजवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कार में एक पंजाब पुलिस की वर्दी बरामद हुई है।

वहीं लोगों के अनुसार नौजवानों ने नशा किया हुआ था। कहा जा रहा है कि गाड़ी में नशे से संबंधित सामग्री भी मिली है। दूसरी ओर ट्रक ड्राइवर का कहना है कि उसने अपना ट्रक साइड पर खड़ा किया हुआ था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार सीधे आकर उसके ट्रक से टकरा गई। उन्होंने कहा कि इन नौजवानों ने नशा किया हुआ था। इससे पहले भी इस कार चालक ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारी है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *