शादी में आए 5 दोस्तों की कार का हुआ जबरदस्त एक्सीडेंट, 3 की मौके पर मौत

Written by

in

जामनगरः यहां एक बहुत ही भयानक सड़क हादसे की घटना सामने आई है। जिले के लतीपार गांव के पास भीषण सड़क हादसे में 3 दोस्तों की मौत हो गई, जबकि अन्य दो घायल हो गए। घायल दो दोस्तों की हालत भी गंभीर बनी हुई है।

हादसा राजकोट-जामनगर हाईवे पर हुआ। कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे कई बार पलटते हुए गड्ढे में जा गिरी थी। घटना के बाद तुरंत राहगीरों ने 108 एंबुलेंस और पुलिस की टीम को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में सवार सभी पांचों युवकों को जामगनर के निजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया।

जानकारी देते हुए पुलिस टीम ने बताया कि जामनगर और राजकोट के रहने वाले 5 दोस्त लाटीपार में अपने दोस्त की शादी में आए थे। सुबह पांचों दूल्हे की कार लेकर नाश्ता करने गोकुलपार के पास ढाबे पर गए थे। वहीं से लौटते वक्त पांचों हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह राजकोट-जामनगर हाईवे पर पहुंचे तो उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे कई बार पलटते हुए गड्ढे में जा गिरी।

घटना में ऋषिभाई मुकेशभाई छाबड़िया (राजकोट), धर्मेंद्रसिंह रामदेवसिंह झाला (जामनगर) और विवेकभाई दिनेशभाई परमार (जामनगर) की मौत हो गई जबकि उनके 2 दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि कार इतनी बुरी तरह चकनाचूर हो गई थी कि उसकी चादर काटकर शव निकालने पड़े। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है तथा आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *