Punjab News: ‘हनी-ट्रैप’ गैंग का भंडाफोड़, तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

Written by

in

मोहालीः साइबर ठगी के खिलाफ मोहाली साइबर पुलिस ने एक ‘हनी-ट्रैप’ गैंग का पर्दाफाश करते हुए 3 दोषियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने एक युवक से दोस्ती का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी की।

डीएसपी रूपिंदर कौर सोही ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता आदित्य नंदन, जो सनी इनक्लेव का निवासी हैं, जिसको एक अनजान नंबर से कॉल आई, और एक लड़की दोस्ती का नाटक करके मिलने आई। कुछ समय बाद उसने अपने 3 साथियों को कमरे में बुला लिया। पीड़ित को डरा-धमकाकर उसके बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड के जरिए 7.66 लाख रुपए की राशि हड़प ली। और पीड़ित का लैपटॉप, मोबाइल और जरूरी सामान भी छीन लिया। आरोपियों ने पीड़ित के क्रेडिट कार्ड से 3 आईफोन-16 प्रो मैक्स खरीद लिए।

गिरफ्तार किए दोषियों की पहचान परमिंदर सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी बरनाला, वर्तमान निवासी ए.के.एस. सोसाइटी, जीरकपुर, पूजा तनेजा पुत्री अनिल तनेजा निवासी करनाल, हरियाणा और अर्शदीप कुमार पुत्र अशोक शर्मा निवासी बरनाला के रूप में हुई है।

डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर, एसएसपी हरमंदीप हांस के दिशा-निर्देशों पर मोहाली साइबर पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए एक लड़की समेत 3 दोषियों को काबू कर लिया है। एक दोषी अभी भी फरार है।

आरोपियों के पास से पीड़ित का लैपटॉप, मोबाइल फोन, आवश्यक दस्तावेज और ठगी की रकम से खरीदे गए आईफोन-16 प्रो मैक्स बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने दोषियों के खिलाफ मुकदमा नंबर 29 थाना साइबर क्राइम, एस.ए.एस. नगर में धारा 308 (2), 127(2), 3(5), 351(2) बी.एन.एस. के तहत दर्ज किया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *