Punjab News: चोरी की तीन बाइक सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियाना: थाना बिलगा पुलिस को चोरी के मामलों में तीन मोटरसाइकिलों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मनप्रीत सिंह उर्फ मनी निवासी नीलोवाल थाना बिलगा और ललित कुमार उर्फ लल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर रिमांड पर लिया है।

जानकारी देते हुए एएसआई विजय कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि आरोपी चोरी की वारदातों को अंजाम देते है, जिसके बाद उन्होंने जांच के दौरान दोनों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक चोरी का स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। पूछताछ के बाद जांच के दौरान दो और मोटरसाइकिलें बरामद की। दोनों आरोपी नशे के आदी हैं और नशे की लत को पूरा करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *