Punjab News: Sidhu Moose wala की डाक्यूमेंट्री पर छिड़ा विवाद, DGP के पास पहुंचा मामला

Written by

in

चंडीगढ़ः सिद्धू मूसेवाला पर बीबीसी वर्ल्ड सर्विस की डॉक्यूमेंट्री को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। उनके पिता बलकौर सिंह ने महाराष्ट्र डीजीपी और जुहू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराते डॉक्यूमेंट्री पर रोक लगाने की मांग की है। उनका आरोप है कि बिना अनुमति बनाई गई यह डॉक्यूमेंट्री न केवल उनके बेटे की छवि को नुकसान पहुंचा सकती है, बल्कि हत्याकांड से जुड़े कोर्ट केस को भी प्रभावित कर सकती है।

उन्होंने इसके खिलाफ अदालत जाने की चेतावनी भी दी है। जानकारी अनुसार, मूसेवाला के परिवार के लीगल काउंसलर गुरबिंदर सिंह ने डॉक्यूमेंट्री की प्रोड्यूसर और सीरीज प्रोड्यूसर को कानूनी नोटिस भिजवाया है। पिता बलकौर सिंह ने कहा कि डॉक्यूमेंट्री में सिद्धू मूसेवाला से जुड़ी अप्रकाशित सामग्री, निजी जानकारियां और हत्या से जुड़ी जांच को बिना परिवार की अनुमति के दिखाया जा रहा है। उन्होंने इसे न केवल अवैध, बल्कि मानसिक रूप से पीड़ादायक और भारतीय कानूनों का उल्लंघन बताया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *