Punjab News: नाकाबंदी पर Bolero चालक से एक किलो अफीम बरामद, देखें वीडियो

Written by

in

मोगाः पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए पंजाब सरकार की ओर से युद्ध नशे विरुद्ध मुहिम चलाई जी रही है। इसके तहत बड़े-बड़े नशा तस्करों को पकड़ा जा रहा है। इसी कड़ी के तहत थाना सिटी-2 की पुलिस ने बाबा मलहन शाह रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक बोलेरो गाड़ी पीबी 29 एम 0400 को चेकिंग के लिए रोका, लेकिन कार चालक ने कार भगा ली।

जिसके बाद पुलिस ने कार चालक को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान जसविंदर सिंह जो कि जिला फिरोजपुर के बूटे वाला का रहने वाला है। गाड़ी की तलाशी ली तो उसके पास से एक किलो अफीम बरामद हुई। आरोपी पर केस दर्ज करके अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *