Punjab News: चोरों ने जूतों की दुकान पर बोला धावा, Imported Perfume और जूते चोरी, देखें CCTV

Written by

in

मोगाः जिले में हर रोज कही न कही चोरी या छीना झपटी की वारदाते सामने आ रही हैं। पुलिस के हाथ भी इन चोरों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रहे हैं। ताजा मामला मोगा-अमृतसर रोड पर स्थित एक जूतों की दुकान से सामने आया है जहां, बीती रात कार पर सवार होकर आए चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर दुकान से एक मोबाइल, नकदी और भारी मात्रा में जूते चुरा लिए। दुकानदार को इस घटना का पता सुबह सीसीटीवी चैक करने पर पता चला। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने सीसीटीवी कब्जे में लेकर मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है।

जानकारी देते हुए दुकान मालिक अर्जुन बत्ता ने बताया कि उनकी मोगा-अमृतसर रोड पर जूतों की दुकान है। वह रोजाना की तरह रात साढ़े 9 बजे दुकान बंद करके घर गए थे। उन्हें रात 2ः30 बजे सिक्योरिटी गार्ड का फोन आया कि आपकी दुकान का शटर खुला हुआ है। जब उन्होंने दुकान पर जाकर सीसीटीवी चेक की तो देखा कि दुकान के शटर को आई-20 कार पर सवार होकर आए चोरों ने तोड़ा है। इस दौरान चोरों का मुहं कपड़े से बंधा हुआ था।

दुकान से फोन, 5 हजार रुपए की नकदी, महंगे परफ्यूम और जूते चोरी करके ले गए। उन्होेंने कहा कि उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है। वहीं थाना मुखी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उनके पास शिकायत आई है कार्वाई शुरू कर दी है। इलाके के अन्य सीसीटीवी कैमरों से चोरों की पहचान की जाएगी और वह जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *