बाइक सवार नाबालिग युवक कुएं में गिरा, दर्दनाक मौत

Written by

in

दौसाः एक किशोर के बाइक समेत गहरे कुएं में गिरने का मामला सामने आया है। इस दौरान किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा बीती रात करीब 11 बजे का बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने लोगों की मदद से कुएं में रस्सी से युवक के शव को बाहर निकाला। पुलिस ने मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी देते हुए थाना प्रभारी सचिन शर्मा ने बताया कि नीमला में कबड्डी प्रतियोगिता चल रही है। अलवर के बघेरी कला निवासी नवीन गुर्जर (16) कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए आया था। शनिवार रात को नवीन अपने 4-5 दोस्तों के साथ अलवर-सिकंदरा मेगा हाईवे पर खाना खाने जा रहा था। नवीन के 4 दोस्त 2 अलग-अलग बाइक पर सवार थे और नवीन अकेला दूसरी बाइक पर जा रहा था।

इस दौरान गोमलाड़ू की ढाणी के पास सड़क किनारे बने 90 फीट गहरे कुएं में वो बाइक समेत गिर गया। नवीन के दोस्त आगे निकल गए। काफी देर तक नवीन के नहीं पहुंचने पर दोस्त उसे ढूंढने लौटे। तब उन्हें नवीन कुएं में मिला। रात करीब 2 बजे पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही बसवा पुलिस मौके पर पहुंची। कॉन्स्टेबल धारा सिंह को रस्सी की मदद से कुएं में उतारा गया। कुएं में नवीन को रस्सी के बांधकर बाहर निकाला गया और बसवा राजकीय अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार ये कुआं लंबे समय से खुला पड़ा है। तीन साल पहले भी इसमें 2 युवक गिर गए थे। इसके बावजूद कुएं को बंद नहीं किया गया। लोगों ने प्रशासन से कुएं को बंद करवाने के अपील की।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *