Punjab News: Border पर नशा तस्करी करने वाले चचेरे भाई गिरफ्तार, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसर: देहात पुलिस भारत-पाकिस्तान सीमा के पास नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाई कर रही है । इसी कड़ी में थाना घरिंडा पुलिस ने सरहद पार से नशा मंगवाने वाले दो तस्करों को गिरफ़्तार किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी डी आदित्य वारीयर ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्ति चचेरे भाई हैं और उनकी पहचान गुरदिता उर्फ कालू और कैप्टन के रूप में हुई है। दोनों आरोपीयो ने कम उम्र मे ही पाकिस्तान हैंडलरों द्वारा भेजी जाने वाली नशे की खेप बेचने का कारोबार शुरू कर दिया था।

पुलिस ने आरोपियों से 6 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों का पाकिस्तान में तस्करों से भी संपर्क है। फिलहाल इस मामले में और गिरफ्तारियों की संभावना बड़ गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *