मलाहत में 80.50 ग्राम चिट्टे सहित एक युवक पकड़ा

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित: एसआईयू व पुलिस के संयुक्त आपरेशन में एक युवक को भारी मात्रा में चिट्टे सहित पकड़ा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर शाम गांव मलाहत में गुप्त सूचना के आधार पर एक युवक की तलाशी ली गई। तो तलाशी के दौरान 80.50 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपित को तुरंत प्रभाव से काबू कर लिया गया। आरोपित युवक की पहचान नीतिन पुत्र देस राज निवासी गांव मलाहत डाकघर व जिला ऊना के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी राकेश सिंह ने बताया कि आरोपित युवक के विरुद्ध धारा 21, 29-61-85 मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *