Punjab News: Blind Murder हुआ ट्रेस, Love Traingle आया सामने, देखें वीडियो

Written by

in

मोगा: निहाल सिंह वाला के पत्तों हीरा सिंह में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। अमनदीप का कत्ल से कुछ दिन पहले किया गया था और जब उसके घर से बदबू आनी शुरू होने पर मामला सामने आया था। गांव वासियों ने अंदर जाकर देखा तो अमनदीप की लाश पड़ी थी। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कारवाई करते हुए लाश को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवा दिया था।

थाना प्रभारी पूर्ण सिंह ने बताया कि इस कत्ल को ट्रेस करते हुए पता चला कि अमनदीप सिंह पत्नी जसविंदर कौर ने अपने आशिक के साथ मिल कर किया है। जसविंदर कौर कुछ दिनों से अपने आशिक गुलजार सिंह के साथ रहने लग गई थी। पति अमनदीप दोनों के बीच अड़चन बन रहा था।

जिस कारण दोनों ने मिल कर अमनदीप का कत्ल कर लाश को घर के अंदर रख दिया और बाहर से ताला लगा दिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर कुछ घंटों बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *