Punjab News: मधुमक्खियों का छत्ता हटाना पड़ा महंगा, जिंदा जला व्यक्ति, मौत

गुरदासपुरः जिले के काहनूवान कस्बे में बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, मधुमक्खियों का छत्ता हटाते समय घर में आग लग गई। आग में जलकर व्यक्ति की मौत होग गई। मृतक की पहचान दलीप सिंह पुत्र भीखम सिंह निवासी काहनूवान के रूप में हुई है। दिलीप सिंह घर में अकेला था और पत्नी किसी के घर गई हुई थी। इस दौरान दलीप सिंह ने घर के कमरे की छत्त पर पड़ी लकड़ियों में लगे मधुमक्खियों के छत्ते को डीजल डालकर जलाने का प्रयास किया।

इस दौरान अचानक डीजल के कारण आग भड़क उठी। उसने पीछे हटने का प्रयास किया, तो वह सीढ़ी और लकड़ियों सहित नीचे जा गिरा। इस दौरान वह बुरी तरह से डीजल से भड़की आग की चपेट में आ गया। बुरी तरह से झुलसने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान घर में पड़ी वाशिंग मशीन भी जल गई।

मृतक की पत्नी ने बताया कि वह खाना बनाकर किसी काम से बाहर गई थी। उसने सोचा था कि वह कुछ समय बाद लौटकर पति के साथ खाना खाएगी, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। दलीप सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। इस दौरान परिवार की ओर से कोई पुलिस कार्रवाई नहीं कराई गई है। मृतक दलीप सिंह दिहाड़ी लगाकर परिवार पालता था। उसकी दो बेटियों की शादी हो चुकी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *