Jalandhar News: सेरआम Hollywood Salon में हमलावारों ने की तोड़फोड़, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: गढ़ा इलाके में सरेआम नौजवानों द्वारा हॉलीवुल सैलून पर तोड़फोड़ की गई। गनीमत यह रही कि घटना के दौरान दुकान में कोई भी मौजूद नहीं था, नहीं तो जानी नुकसान हो सकता है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित दुकानदार सुरेश कुमार उर्फ शशी ने बताया कि वह बेटी को लेकर लाइसेंस बनवाने गया हुआ था। इस दौरान उसे पड़ोसियों का फोन आया कि उनकी दुकान में कुछ नौजवानों द्वारा तोड़फोड़ की गई।

इस दौरान पड़ोसियों ने कहा कि वह दुकान पर ना आए, क्योंकि वहां पर अभी भी नौजवान हथियारों से लैस होकर घूम रहे है, ऐसे में बड़ी घटना हो सकती है। जिसके बाद वह पुलिस थाने मामले की शिकायत दर्ज करवाने के लिए चला गया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच की गई। पुलिस का कहना हैकि शाम तक इस मामले को लेकर बयानों पर बनती कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित ने कहा कि अगर वह घटना स्थल पर मौजूद होता तो हमलावार उसको भी नुकसान पहुंचा सकते थे।

वहीं गढ़ा इलाके को लेकर पीड़ित ने कहा कि यहां पर हालात इतने खराब हो गए है कि सरेआम लोग नशा खाने और बेचने का काम कर रहे है। आए दिन गुंडागर्दी इलाके में बढ़ रही है। पीड़ित ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। पीड़ित का कहना है कि उसे नहीं पता कि घटना को अंजाम देने वाले कौन लोग थे और उन्होंने किस कारण उनकी दुकान पर आकर तोड़फोड़ की। पीड़ित ने कहा कि उसका किसी के साथ कोई विवाद नहीं है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *