Punjab News: बाइक सवार ने कार चालक पर चलाई गोलियां, एक घायल

Written by

in

बठिंडाः रामां मंडी के नजदीक के गांव रामां में 2 पक्षों के बीच खूनी झड़प हो गई। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक व्यक्ति घायल हो गया। वहीं आज दिन-दहाड़े एक मोटरसाइकिल सवार ने कार में सवार एक व्यक्ति पर गोलियां चला दी। बताया जा रहा हैकि जब वह कार से घर के गेट के पास पहुंच रहा था। इस दौरान गोली लगने से कार सवार घायल हो गया, जिसे तलवंडी साबो में इलाज के लिए ले जाया गया है।

वहीं घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलने मौके पर रामां पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर बाइक सवारों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *