Punjab News: सरकारी टीचर पर लगे 7वीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप, गिरफ्तार, देखें वीडियो

Written by

in

मोगाः जिले में सरकारी स्कूल के अध्यापक पर 7वीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने केस दर्ज करते हुए टीचर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी पर पोक्सो एक्ट तहत मामला दर्ज किया है। टीचर की पहचान सोनू सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोनू सिंह सरकारी स्कूल की छात्रा के साथ अध्यापक छेड़छाड़ करता था। जिसको लेकर लड़की के परिवार वालो ने प्रिंसिपल से शिकायत भी की थी, लेकिन परिवार को इंसाफ नहीं मिला। इस दौरान पीड़ित परिवार ने बाल भलाई अधिकारियों को शिकायत दी।

जिसके बाद मामले की जांच करते हुए पुलिस ने अध्यापक के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि पीड़ित लड़की मोगा के सरकारी स्कूल की छात्रा है और वह इस स्कूल की अब 7वीं कक्षा की स्टूडेंट है और अक्टूबर 2023 में जब पीड़ित लड़की छठी क्लास में पढ़ती थी ओर उसकी क्लास का अध्यापक सोनू सिंह लड़की के साथ गलत हरकत करता था जिसको लेकर अब पुलिस ने अध्यापक सोनू सिंह के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया है।

दूसरी ओर आरोपी अध्यापक ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि उन्हें फंसाया जा रहा है। कहा जा रहा हैकि यह मामला भी पुराना है और इसका निपटारा भी हो चुका था। उधर, स्कूल की प्रिंसिपल मनप्रीत कौर ने बताया कि यह मामला अक्टूबर 2023 का है। उस समय लड़की हमारे स्कूल में सातवीं कक्षा की छात्रा थी और अब हमारे स्कूल में सातवीं कक्षा की छात्रा है। उस समय अध्यापक सोनू सिंह पर आरोप लगे थे ओर परिवार वालों के साथ उसकी सारी बात हो गई थी, लेकिन परिवार वाले बाल भलाई दफ्तर चले गए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने यह मामला दर्ज किया हुआ है। कल स्कूल समय के दौरान पुलिस कर्मचारी आए और अध्यापक को अपने साथ ले गए। प्रिंसीपल ने कहा कि मुझे इसके बारे कुछ भी मालूम नहीं है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *