Punjab News: पुलिस और तस्करों में चली गोलियां, 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

Written by

in

3 पिस्तौल, कारतूस, 70 हजार की ड्रग्स मनी और कार बरामद

अमृतसरः पंजाब में बढ़ रहे अपराध और हथियारों की तस्करी को रोकने के लिए पंजाब पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है। इसी के तहत देहाती के थाना घिरिंडा क्षेत्र में तीन युवकों को पुलिस ने हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी मनिंदर सिंह ने बताया कि थाना घंरिडा क्षेत्र में पुलिस ने नाकेबंदी कर एक कार को रोका। कार में सवार तरसेम सिंह, अमरप्रीत सिंह और राजवीर सिंह की तलाशी ली गई, तो उनके पास से दो 9 मिमी पिस्तौल, एक पिस्तौल की बोर, दो 9 मिमी राउंड और 70 हजार रुपये की ड्रग्स मनी बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों में से तरसेम सिंह को हथियार बरामद करने के लिए गंदा नाला भकणा इलाके में ले जाया गया। वहां आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की कोशिश की, जिस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए तरसेम सिंह पर फायरिंग की। इस घटना में गोली लगने से तरसेम घायल हो गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मार्च महीने से अब तक 402 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें 106 किलो हेरोइन बरामद हुई है और साथ ही 1 करोड़ 80 लाख रुपये की ड्रग्स मनी भी पुलिस ने जब्त की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *