WWE के फाइनल मुकाबले की तरह भिड़े सांड, लग्जरी गाड़ी बनी हादसे का शिकार, वीडियो वायरल

Written by

in

यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर शहर में पॉश इलाके में उस वक्त अलग ही नजारा देखने को मिला, जब 2 सांड आपस में ऐसे भिड़े जैसे कोई WWE का फाइनल मुकाबला चल रहा हो। दोनों सांड के मुकाबले में वहां साइड पर खड़ी कार हादसे का शिकार बन गई। इस घटना की सीसीटीवी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि दोनों सांडों रिंग की तरह आपस में फाइट कर रहे है।

इस दौरान उन्होंने वहां साइड पर खड़ी कार को चकनाचूर कर दिया। फुटेज में देखा जा सकता है कि कैसे सड़क किनारे खड़ी लाखों रुपये की लग्जरी कार को सांडों ने कभी प्रैक्टिस बैग तो कभी टारगेट बोर्ड समझ लिया। कार की विंडशील्ड टूट गई, दरवाजे ऐसे पिचक गए जैसे किसी प्लास्टिक की बोतल को मसल दिया गया हो। पीड़िता पंखुड़ी और उनके पिता अनिल कुमार का कहना है कि इलाके में सांडों का आतंक कोई नई बात नहीं।

“ये सांड रोज स्टंट करने आते हैं। नगर निगम में कई बार शिकायत की गई, लेकिन अधिकारी कानों में तेल डालकर सोए हैं,” उन्होंने कहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि अब उनकी सुरक्षा सांडों के मूड पर टिकी है। एक बुजुर्ग ने तंज कसते हुए कहा, “अब घर से निकलने से पहले दरवाजे पर खड़े सांड का मूड भांपकर ही कदम बाहर रखते हैं।”

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *