Punjab News: अश्लील वीडियो बनाकर Blackmail करने का मामला, महिलाओं सहित 12 गिरफ्तार, देखें वीडियो

Written by

in

IRP का पुलिस कर्मचारी शामिल, 15 फोन, 36 हजार और 3 कारें बरामद

अमृतसरः जिले में कुछ समय से सोशल मीडिया पर भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनकी अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा था। वहीं इस मामले की शिकायतें मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने महिलाओं सहित 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए एडीसीपी 3 जगरूप कौर बाठ ने बताया कि थाना मकबूलपुरा पुलिस को बटाला के रहने वाले जसपाल सिंह ने शिकायत दी थी कि उसे एक महिला ने फोन करके पहले अमृतसर अल्फा वन के पास बुलाया। जहां पर अल्फा वन में एक कमरे में बंद करके उस महिला ने अपने कपड़े उतार दिए, फिर जसपाल सिंह के कपड़े उतारकर उसकी अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इसके बाद जसपाल सिंह से इस गिरोह ने 4 लाख रुपये की मांग की। जसपाल सिंह ने थाना मकबूलपुरा पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने उसी समय कार्रवाई करते हुए विभिन्न टीम बनाकर इस गिरोह की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने पूरे पंजाब के मानसा, होशियारपुर, गुरदासपुर समेत कई जिलों से पहले 5 लोगों को गिरफ्तार किया और आरोपियों की गहनता से पूछताछ के बाद गिरोह में से महिलाओं सहित 12 लोगों को गिरफ्तार किया। जिनमें एक IRP का पुलिस कर्मचारी भी शामिल है तथा कुछ महिलाएं भी हैं। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह भोले-भाले लोगों को बुलाकर उनके कपड़े उतारकर उनकी अश्लील वीडियो बनाकर उनसे पैसे मांगता था। इस गिरोह का एक सदस्य पुलिस इंस्पेक्टर बनकर लोगों को डराता-धमकाता भी था। फिलहाल पुलिस ने इनके खिलाफ अपहरण और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। इस गिरोह के कई अन्य साथी भी गिरफ्तार किए जाने बाकी हैं। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह पंजाब के विभिन्न स्थानों पर इस तरह की वारदातें अंजाम देता रहा है। यदि कोई इससे पीड़ित व्यक्ति है तो वह थाना मकबूलपुरा पुलिस को सूचित करे ताकि इनके बारे में और खुलासे हो सकें। पुलिस ने बताया कि इनके कब्जे से 15 मोबाइल फोन, 36,000 रुपये नकद और तीन कारें बरामद की गई हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *