स्कूल में फायरिंग से 5 की मौत, भारी Police Force तैनात, देखें वीडियो

Written by

in

ग्राज़ः ऑस्ट्रिया ग्राज़ शहर में फायरिंग की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार स्कूल में फायरिंग हुई है। घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस मौके पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें स्थानीय समय के मुताबिक सुबह 10 बजे स्कूल में गोलियां चलने और वहां की गंभीर स्थिति की जानकारी दी गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्पेशल फोर्सेस समेत सुरक्षाबलों को स्कूल भेज दिया गया। वहीं पुलिस प्रवक्ता सबरी योरगुन ने कहा कि घटनास्थल पर गोलियों की आवाज़ें सुनी गईं और सुरक्षा एजेंसियां अब स्थिति की पूरी जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही हैं।

हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन स्थानीय मीडिया में आई खबरों के अनुसार इस घटना में 5 लोगों की मौत हो सकती है। बता दें कि ग्राज ऑस्ट्रिया का दूसरा सबसे बड़ा शहर है और यहां की आबादी लगभग 3 लाख है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पूरे इलाके को घेर लिया गया है और पुलिस ने लोगों से शांत रहने और अफवाहों से बचने की अपील की है। पुलिस ने जल्द ही विस्तृत जानकारी देने का आश्वासन दिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *