पुलिस ने अवैध माइनिंग मैटेरियल से भरे 13 टिप्पर पकड़े ,माइनिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज

Written by

in

 एसपी अमित यादव के निर्देशों के तहत माइनिंग माफिया के खिलाफ चलाया गया ऑपरेशन

ऊना/ सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश का ऊना जिला अवैध माइनिंग के लिए पिछले काफी समय से चर्चा का विषय बना हुआ है विपक्ष लगातार विधानसभा के अंदर ऊना जिला में अवैध माइनिंग का मुद्दा उठा रहा है और लगातार सरकार पर अवैध माइनिंग को लेकर प्रश्न चिन्ह खड़े कर रहा है। एसपी ऊना अमित यादव ने ऊना जिला का कार्यभार संभालने के बाद अवैध मीनिंग के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है।

एसपी ऊना अमित यादव के निर्देशों के तहत ऊना पुलिस ने पिछले कल एक टीम का गठन किया जिसकी निगरानी  एसएचओ हरोली सुनील सांख्यान कर रहे थे। इसके साथ ही पुलिस लाइन झलेड़ा से भी 25 जवानों की एक बड़ी टीम अवैध माइनिंग के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन में साथ रही। पिछले कल हरोली विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर पुलिस द्वारा रात 12:00 बजे से लेकर सुबह 4:00 बजे तक विशेष नाके लगाए गए।

इस दौरान वहां से गुजरने वाले माइनिंग मैटेरियल से भरे टिप्परों को जांच के लिए रोका तो माइनिंग से संबंधित कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा सके। पुलिस ने इस दौरान अलग-अलग पुलिस नाकों से माइनिंग मटेरियल से भरे 13 टिप्पर सहित कुछ ड्राइवर को पकड़ा है और इनक़े खिलाफ माइनिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऊना संजीव भाटिया ने जानकारी देते हुए बताया की अवैध माइनिंग की गतिविधियों के खिलाफ लगातार यह ऑपरेशन जारी रहेगा अवैध माइनिंग करने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा आगे भी इसी प्रकार कड़ी कार्रवाई होती रहेगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *